छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले
बरेली। यूपी में बढ़ते अपराध और मनचलों की वजह से छात्राओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना बेहद मुश्किल हो गया है। आलम यह है कि मनचलों से परेशान होकर छात्रायें आत्महत्या के लिए मजबूर हो रही हैं।

बरेली में छात्रा ने शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर खुद के उपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने आरोपी मनचलों के घरवालों से इस बात की कई बार शिकायत की कि उनके बेटे उसे छेड़ते हैं। लेकिन जब किसी ने उसकी नहीं सुनी तो छात्रा ने आत्महत्या का रास्ता अपना लिया।
छात्रा जब स्कूल जाती थी तो आरोपी युवक उसे गंदी-गंदी गालियां देते थे और उसपर अभद्र टिप्पणी करते थे। लेकिन सोमवार को जब छात्रा पर युवकों ने फब्तियां कसी तो पीड़िता ने घर आकर अपने उपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications