किसान आंदोलन: यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- कांग्रेस के दो करोड़ हस्ताक्षर फर्जी
Surya Pratap Shahi On Congress March: लखनऊ। कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ कांग्रेस (Congress) के मार्च और दो करोड़ किसानों के हस्ताक्षर को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (UP Agriculture Minister Surya Pratap Shahi) ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। सूर्य प्रताप शाही ने दो करोड़ हस्ताक्षर को फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी बिहार में चुनाव लड़ा, उपचुनाव लड़ा और सब जगह उनकी हालत खस्ता हो गई। वो 2 करोड़ हस्ताक्षर फर्जी हैं, जब मतदान होते हैं तो उन्हें 2 करोड़ वोट नहीं आ पाते हैं वो किसानों के हस्ताक्षर कहां से लेकर आ रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने और कृषि कानूनों के खिलाफ 2 करोड़ हस्ताक्षर पत्र राष्ट्रपति को सौंपने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने केवल 3 लोगों को ही अनुमति दी थी। इसके बाद दिल्ली के विजय चौक पर जमा हुए कांग्रेस नेता और प्रियंका गाधी जब राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़े तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। उधर, राष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी ने इन कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा, हमने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और बताया कि इन नए कानूनों से किसानों, मजदूरों का नुकसान होने वाला है। उनको वापस लिया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हांने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ज्ञापन सौंप दिया है, इसमें करोड़ों किसानों के हस्ताक्षर सौंपे गए हैं। हजारों किसान मजदूर जो धरने पर बैठे हैं, उनकी बात को सुना जाना चाहिए।
हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, 'हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और ये लोग जनता द्वारा चुने हुए सांसद हैं। इन सांसदों को राष्ट्रपति से मिलने का अधिकार है और इन्हें इसकी इजाजत मिलनी चाहिए। इसमें सरकार को क्या समस्या है? सरकार उन किसानों की बात तक सुनने के लिए तैयार नहीं है, जो लाखों की संख्या में दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ इतने दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications