कोर्ट परिसर में हमला: फैजाबाद में 2 की मौत के बाद बेकाबू हुई कानून व्यवस्था

attack-up
लखनऊ। एक ओर जहां पूरा देश बजट पर पलकें बिछाए बैठा है वहीं यूपी के फैजाबाद में दहशत का माहौल है। एक अदालत में बुधवार को बम से हमला करने पर दो लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हुए थे जिस पर अब भी उबाल है।

पढ़ें- पटना की घटना

हमला सुलतानपुर के कुड़ेभार के पूर्व विधायक सोनू सिंह और उनके भाई ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह पर किया गया। धमाके के बाद अदालत में भगदड़ मच गई व घटना के बाद वकीलों ने कोतवाल शैलेंद्र सिंह को जमकर पीट दिया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने बताया कि फैजाबाद कचहरी में पूर्व विधायक सोनू सिंह और उनका भाई मोनू सिंह पेशी पर आए थे। जैसे ही गेट नंबर 3 के पास पहुंचे, कुछ लोगों ने उन पर बम से हमला कर दिया।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बम से हमला करने वाला एक शख्स भी इस घटना में मारा गया। एडीजी ने कहा कि कचहरी में बम विस्फोट की घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया। हालांकि अभी पुलिस-प्रशासन कुछ भी कहने की हालत में नहीं दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+