'सीएम अपनी भाषा संतुलित रखें, मेरे पिता को कुछ कहेंगे तो...', अखिलेश यादव ने कहा
लखनऊ, 07 अगस्त: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी भाषा पर संतुलन रखने की भी सलाह दी। अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर आप मेरे पिताजी को कुछ कहेंगे, तो अपने पिताजी के बारे में भी सुनने को तैयार रहें। मुख्यमंत्री की भाषा से ही मंत्री भी सीख रहे हैं।' उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार होने के बाद भी सबसे ज़्यादा परेशान किसान है। ऐसे कानून लाये हैं कि भविष्य में किसानों की ज़मीन पर सरकार कब्ज़ा कर लेगी। भाजपा से जनता जानना चाहती है कि आज किसानों की आय क्या हुआ?

दरअसल, 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर चुनाव है और सभी पार्टियां ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर शनिवार को अखिलेश यादव ने कई नेताओं को पार्टी की ज्वाइनिंग कराई। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री काजल निषाद सपा में शामिल हुईं। इनके अलावा सूबे के कई इलाकों से चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और दूसरे पार्टियों के पदाधिकारियों ने भी समावजादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई।
Recommended Video
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार होने के बाद भी सबसे ज़्यादा परेशान किसान है. ऐसे कानून लाये हैं कि भविष्य में किसानों की ज़मीन पर सरकार कब्ज़ा कर लेगी। भाजपा से जनता जानना चाहती है कि आज किसानों की आय क्या हुआ? कहा कि संकल्प पत्र में वादा किया था आय दोगुनी हो जाएगी। भाजपा सरकार ने अमूल के नए प्लांट नहीं लगाए। जो पहले समाजवादियों ने लगाए थे वहीं लगे है। भाजपा सरकार कोई नए प्लाट नहीं लाई। कहा कि यूपी के किसानों का दूध नहीं लिया जा रहा है। यहां दूध गुजरात से आ रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अब सोशल मीडिया से डर रही है। 2014 व 2017 में सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा अफवाह फैला के जनता को गुमराह कर के भाजपा ने वोट लिया। पंचायत चुनाव डीएम, एसपी ने जितवाया, कैसे जीता? सबने देखा। अब उनका सम्मान कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications