यूपी चुनाव: हर दिन भाजपा का कोई नेता पार्टी छोड़ रहा है, आज भी 4 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं- शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब भाजपा का कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ता।
लखनऊ, 13 जनवरी। यूपी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को घेरने के लिए पूरा विपक्ष लामबंद हो गया है। एनसीपी ने सपा के साथ गठबंधन का ऐलान कर बता जता दिया है कि वह हर हाल में भाजपा को हराना चाहती है। हर छोड़े-बड़े मुद्दे पर भाजपा को घेरकर जनता में यह मेसेज पहुंचाने की कोशिश हो रही है कि भाजपा प्रदेश में कमोजर पड़ रही है और उसे वोट देना अपने वोट की बर्बादी होगा।
इसी कड़ी में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब भाजपा का कोई नेता पार्टी नहीं छोड़ता। उदाहरण के लिए यूपी को ही लीजिए, 13 विधायक दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए बीजेपी छोड़ रहे हैं। मुझे पता चला है कि बीजेपी के 4 विधायक आज ही इसे छोड़कर जा रहे हैं। शरद पवार के अलावा ओमप्रकाश राजभर और स्वामी प्रसाद मौर्य भी यह दावा कर रहे हैं कि 14 तारीख को बड़ा चमत्कार देखने को मिलेगा। उनकी बातों ने यही संकेत दिया कि 14 जनवरी को प्रदेश में बड़ा दल-बदल होने जा रहा है।

यूपी में बूरी तरह हार रही है बीजेपी
वहीं एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा, 'यूपी में ब्राह्मण समाज के लोगों के घर जलाए गए, बहुजन समाज को प्रताड़ित किया गया, संकेत आने लगे हैं कि यूपी में बीजेपी बुरी तरह हार रही है। दो दिन में जो घटनाक्रम बदले हैं उसमें यूपी के पूर्वांचल में भी बीजेपी खत्म हो रही है। एनसीपी का संगठन बीजेपी को हराने के लिए यूपी में काम करेगा। अनूपनगर, बुलंदशहर की सीट एनसीपी को मिली है। प्रफुल पटेल और अखिलेश यादव की बात चल रही है।'
यह भी पढ़ें: अब केजरीवाल नहीं जनता चुनेगी पंजाब में CM का चेहरा, AAP ने जारी किया मोबाइल नंबर
जो दल जहां मजबूत उसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए
उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस यूपी में कई चुनाव से कमजोर हो रही है। शरद पवार ने भूमिका ली है कि जो दल जहां मजबूत है उनको समर्थन देना चाहिए, केरल में लेफ्ट के साथ गठबंधन है, गोवा में हम शिवसेना और कांग्रेस के साथ बात कर रहे हैं, मणिपुर में कांग्रेस के साथ हैं ताकि गैर भाजपाई दल के साथ मिलकर भाजपा को हराएं।' मलिक ने कहा कि हमारी पार्टी का मानना है कि जो दल जहां जिस राज्य में बड़ा है उसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए।












Click it and Unblock the Notifications