शोहदों ने बोला मेरी तरफ देखो, नहीं देखा तो मार दी गोली

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का एक मामला सामने आया है। यहां सीतापुर में छेड़खानी का विरोध करने पर 15 साल की किशोरी को शोहदों ने गोली मार दी। यूपी में शोहदों के हौसले किस कदर बढ़ गये हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लड़की से शोहदों ने अपनी ओर देखने को कहा लेकिन जब उसने देखने से इनकार कर दिया तो उसे गोली मार दी।

Audio-गैंगरेप पीड़िता से दरोगा बोले 15-20 हजार रुपए लेकर आओ

Eve teaser shot dead 15 year old girl in Sitapur Uttar Pradesh

सीतापुर के सदर इलाके में दो बाइक सवार शोहदों ने 15 साल की किशोरी को छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार की शाम को गोली मार दी जिसके चलते उसकी मौत हो गयी मृत किशोरी के पिता बनवारी लाल का कहना है कि उनकी बेटी एक घर में काम करती थी जब वह घर से वापस लौट रही थी तो उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाले कुलदीव और पुजारी नाम के दो लड़के बाइक पर सवार होकर आये और उसे रास्ते में गोली मार दी। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी कुलदीप काफी समय से किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। जबकि शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत किशोरी के पिता का कहना है कि कुछ महीने पहले उनकी दूसरी बड़ी लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उस वक्त समझौता करा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+