यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा को आया हार्ट अटैक, लखनऊ के मेदांता में करवाया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के रियल लाइफ सिंघम कहलाए जाने वाले IPS अजय पाल शर्मा को गुरुवार देर रात हार्ट अटैक पड़ा है। इसके बाद उन्हें मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है। दरअसल अजय पाल शर्मा की तबीयत गुरुवार को ऑफिस में खराब हुई। विभाग में तैनात अजय पाल शर्मा के एक करीबी ने बताया कि दिन में ही उनके सिर में दर्द हो रहा था। रात करीब 8 बजे उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उनको मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चेकअप किया। जांच में हार्ट अटैक का पता चला। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अजय पाल शर्मा UP-112 मुख्यालय में बतौर SP तैनात हैं।

Encounter specialist Ajaypal Sharma suffered a heart attack

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं अजय पाल
पंजाब के लुधियाना में रहने वाले अजय पाल शर्मा यूपी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस अजय पाल शर्मा की पहली पोस्टिंग यूपी के सहारनपुर में हुई थी। आईपीएस अजय पाल शर्मा उस दौरान सुर्खियों में आ गए, जब वह रामपुर में तैनात थे। रामपुर में 6 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। आईपीएस अजय पाल शर्मा ने रेप के आरोपी को एनकाउंटर में अरेस्ट किया था। इस एनकाउंटर के बाद अजय पाल शर्मा को रियल सिंघम के नाम से लोग जानने लगे। कैराना में पलायन के लिए जिम्मेदार मुकीम काला गैंग की कमर भी अजय ने ही तोड़ी थी। उन्होने एक के बाद एक एनकाउंटर किए और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बन गए।

Encounter specialist Ajaypal Sharma suffered a heart attack

पश्चिमी यूपी के क्राइम पर कण्ट्रोल
अजय पाल की ज्यादातर पोस्टिंग पश्चिमी यूपी में रही। इसलिए इस रीजन के क्राइम की हर नब्ज को बारीकी से समझते हैं। सीएम योगी ने कानपुर में नमाज के बाद हुए उपद्रव की जांच के लिए भी अजय पाल शर्मा को कानपुर भेजा था। कानपुर में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों ने वहां की दुकानों को बंद करने का प्रयास किया था। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया था इस बात को लेकर आपस में टकराव और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। जिसके बाद योगी सरकार ने IPS अजयपाल शर्मा कानपुर कानून व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+