दिसंबर के बाद कभी भी हो सकते हैं यूपी में चुनाव- मुख्य चुनाव अधिकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद होने में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा रहा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने कहा कि यूपी में विधासभा चुनाव दिसंबर माह के बाद कभी भी कराये जा सकते हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि हम यूपी में चुनाव कराने के लिए तेजी से तैयारी कर रहे हैं।
क्या 78 की शीला खत्म कर पायेंगी यूपी में 27 साल का सूखा

एक समारोह में बोलते हुए सिंघल ने कहा कि मतदाता सूचि में सुधार का काम चल रहा है। सिंघल ने कहा कि जल्द ही दूसरे चरण में बूथों को व्यवस्थित करने का काम शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह तक ये सारे काम पूरे कर लिये जायेंगे। मौजूदा समय में मतदाता सूचि में सुधार का काम चल रहा है।
उन लोगों के नाम मतदाता सूचि से हटाये जा रहे है जो या तो मृत हैं या जिनका नाम दो बार है। इसके बाद मतदेय स्थलों को ठीक कराये जाने का काम शुरु किया जाएगा। इस बार चुनाव आयोग लोगों को लंबी लाइन में लगे बिना मत डालने की व्यवस्था कर रहा है। मतदान स्थल पर भीड़ को कम करने की भी योजना तैयार की जा रही है।
बड़े दिल वाले हैं मुलायम, मैंने जो कहा गलत कहा: अमर सिंह
इसके लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदाताओं की लंबी लाइन नहीं लगे। गौरतलब है कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मुखयमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें इस बात की सूचना है कि इसी साल यूपी में चुनाव हो सकते हैं। लेकिन देखने वाली बात यह है कि अखिलेश यादव की जानकारी सही साबित होती है या फिर चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान।












Click it and Unblock the Notifications