Election Result 2023: सीएम योगी बोले- जीत की हैट्रिक 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी'
Election Result 2023: देश में 2024 से पहले होने वाले आम चुनाव से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है। इनमें से पांच राज्यों के मतों की गिनती अपने अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन राज्यों में बीजेपी की जीत को 'जनता के विश्वास की गारंटी' बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने ट्विट में लिखा है कि, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। 3 बजे तक के जो रुझान सामने आए है उनमें धीरे-धीरे नतीजे साफ होने लगे और तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है।
वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत की तरफ बढ़ने के चलते भाजपा नेताओं द्वारा बयान दिए जा रहे हैं इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नेताओं द्वारा मैसेज लिखे जा रहे हैं।
वीरभूमि राजस्थान में @BJP4Rajasthan की भारी मतों से विजय की समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं सम्मानित राजस्थान वासियों का अभिनंदन!
यह ऐतिहासिक जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 3, 2023
इससे पहले एक तरफ जहां मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी काफी पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। तो वहीं, मतगणना के बीच ईवीएम को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। यूपी कांग्रेस के प्रवक्त अंशू अवस्थी ने कहा, 'हम बार-बार इस बात को बोल रहे है कि ईवीएम पर चिंतन करने जरुरत है।'












Click it and Unblock the Notifications