लखनऊ में कुमार विश्‍वास की प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा, युवक ने फेंका अंडा

AAP leader Kumar Vishwas
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के गढ़ अमेठी से चुनावी ताल ठोंकने वाले कुमार विश्‍वास आज दिल्‍ली से लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में उन्‍होंने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस कांफ्रेंस में उस वक्‍त अफरा-तफरी मच गया जब कुमार विश्‍वास के उपर एक युवक ने अंडा फेंक दिया। युवक उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।

हालांकि युवक के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में कुमार विश्‍वास ने कहा कि अमेठी अब ज्‍यादा मतों से जीती जाएगी। मालूम हो कि अमेठी में आप के कार्यकर्ता पहले से ही सक्रिय हैं। बिगुल बज चुका है और अब वंशवाद को फलने फूलने का मौका नहीं दिया जाएगा।

कुमार विश्‍वास ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से लोगों ने आप पार्टी को प्यार दिया और 15 वर्ष पुरानी सत्ता को उखाड़ फेंका उसी तरह का प्यार अमेठी की जनता से भी मिलेगा। विश्वास ने कहा, "देश की जनता वंशवाद से छुटकारा चाहती है और इसकी शुरुआत अमेठी से होगी। दिल्ली से बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+