'चाय पर चर्चा' को झटका, EC ने लगाई फ्री चाय बांटने पर रोक

Modi’s Chai pe Charcha under fire: EC bans serving free tea at these events
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के लिए ज्यादा से ज्यादा जनाधार जुटाने के लिए मोदी की चाय, चाय पर चर्चा जैसे अहम अभियान शुरु किए। चाय की चुस्कियों के साथ लोगों के मन को टटोलने और उन्हें अपने पक्ष में करने की भाजपा की ये कोशिश कामयाब भी रही। मोदी के फोटो वाली कप में गरम चाय के साथ लोगों का अपनी तरफ खींचने की योजना शुरु कर दी गई, लेकिन अब चुनाव आयोग ने इस चाय की सियासत पर बैन लगा दिया है।

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का 'चाय पर चर्चा' अभियान मुश्किल में फंसता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग ने मोदी की चाय पर बैन लगा दी है। यूपी के लखीमपुर से मिली शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मोदी ब्रांडिंग के लिए बांटी जा रही नमो टी पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग इस चाय पर चर्चा के दौरान फ्री बांटी जाने वाली नमो टी को रिश्वत और आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन मान रहा है और इसी वजह से उन्होंने इस पर रोक लगा दी है।

Did You Know: मोदी की चाय पर चर्चा पर 200 करोड़ रु. खर्च किए।

दरअसल यूपी के लखीमपुर में 'चाय पर चर्चा' के दौरान वहां जमा हुए लोगों को फ्री में चाय बांटी गई थी। जिसके बात इसकी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंच गई और आयोग ने इसे अभियान को फौरन रोकने के लिए बीजेपी को निर्देश जारी कर दिया। इतना ही नहीं इस मामले के तहत लखीमपुर के स्थानीय भाजपा नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की ब्रांडिंग के लिए पार्टी ने चाय को भी बड़ा हथियार बनाया है। हाल ही में 8 मार्च को अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मोदी ने महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की। ‘चाय पर चर्चा' आईडिया के जरिए शहर के कई स्थानों पर चाय की दुकानों पर लोगों से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नरेन्द्र मोदी खुद चर्चा करते है। इस दौरान लोगों को फ्री में नमो टी बांटी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+