शादी का लड्डू खाने से दर्जनों बच्चे बीमार अस्पताल में भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शादी का लड्डू खाने से दर्जनों बच्चे अस्पताल में भर्ती हो गये हैं। मामला ठाकुरगंज इलाके के तहसीनगंज इलाके का है, जिस मिष्ठान भंडार से लड्डू आये थे वहां के बाकी के लड्डुओं को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

शादी में आये लोगों का आरोप है कि जो मिठाइयां बांटी गयी है वह जहरीली थी और उसकी गुणवत्ता काफी खराब थी जिसकी वजह से बच्चों की तबियत खराब हो गयी थी। मिठाई राधोगंज स्थित हाजी मिष्ठान भंडार से लायी गयी थी।
वहीं तबियत खराब होने के बाद बच्चों सिविल अस्पताल और बलराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि उन्हीं बच्चो की तबियत खराब हुई है जिन्होंने लड्डू खाया था।
वहीं इस घटना के बाद हाजी मिष्ठान भंडार के सारे लड्डुओं को जब्त कर लिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी ने पुलिस स्टेशन में तहरीर नहीं दी है लिहाजा इस मामले में अभी तक कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications