लखनऊ: दो मंजिला जर्जर इमारत धराशायी, मलबे में दबकर एक युवक की मौत

लखनऊ, 23 जून: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना वजीरगंज स्थित रिवर बैंक कालोनी में बुधवार सुबह दो मंजिला इमारत अचानक धराशायी हो गई। मलबे में दबकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी से मकान के मलबे को हटवाया, जिसके बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका।

double storey building collapse in lucknow one people lost life

Recommended Video

    Lucknow में 2 मंजिला इमारत ग‍िरी, मलबे में दबकर 1 की मौत, SDRF ने मलबे से निकाला शव | वनइंडिया हिंदी

    जर्जर मकान के बाहर वाले कमरे में सो रहा था युवक

    जानकारी के मुताबिक, थाना वजीरगंज स्थित रिवर बैंक कॉलोनी में सूरजकुंड से सटा गोमती सदन बना हुआ था, जो काफी जर्जर हालत में था। मकान के अगले हिस्से में जियो फाइबर कंपनी में काम करने वाला गौरव त्रिवेदी अपने चाचा ज्ञानी त्रिवेदी के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि रात में गौरव बाहर वाले कमरे में और ज्ञानी अंदर वाले कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब सात बजे बाहर वाले कमरे की छत अचानक ढह गई।

    युवक गौरव की मलबे में दबकर मौत

    पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और जेसीबी से मलबा हटाकर उसमें दबे गौरव को निकाला। हालांकि, गौरव तब तक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी पर लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश भी घटना स्थल पर पहुंचे और संबंधित अफसरों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+