दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह के बीच खत्म हुआ 22 साल पुराना रिश्ता, कोर्ट ने मंजूर की तलाक की अर्जी
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का तलाक हो गया है। दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह की शादी 10 मई 2021 को हई थी और स्वाति सिंह ने बीते वर्ष 30 सितंबर को तलाक के लिए वाद दाखिल किया था।

Swati Singh And Dayashankar Singh Divorce: उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के बीच आज से 22 से पहले प्रेम की शुरुआत हुई थी। लेकिन, इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। पारिवारिक न्यायालय ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के तलाक पर मुहर लग दी है। बता दें, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने पिछले साल ही फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए वाद दायर किया था। इसके बाद पारिवारिक न्यायालय ने तलाक की मंजूरी दे दी।
बता दें, 18 मई 2021 को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह की शादी हुई थी। लेकिन, ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले 10 सालों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वाति सिंह ने सबसे पहले साल 2012 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। लेकिन, ये अर्जी उनके गैरहाजिरी रहने के कारण कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था।
वरिष्ठ अधिवक्ता पदमकीर्ति ने बताया कि स्वाति सिंह ने मार्च 2022 में अदालत में अर्जी देकर केस दोबारा शुरू करने की अपील की। हालांकि, उस अर्जी को भी वापस ले लिया गया था और एक नई याचिका दायर की गई थी। इसमें साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि बीते चार वर्षों से पति से अलग रह रही हैं। दोनों के बीच कोई वैवाहिक रिश्ता नहीं है। तो वहीं, कोर्ट में दयाशंकर के उपस्थित न होने पर स्वाति के साक्ष्यों से सहमत होकर तलाक का फैसला लिया है।
छात्र राजनीति से दोनों के और प्रगाढ़ हुए थे रिश्त
खबर के मुताबिक, दयाशंकर सिंह व स्वाति सिंह के बीच रिश्ते की बुनियाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से पड़ी। दोनों उसमें सक्रिय थे। बताया जाता है कि स्वाति सिंह इलाहाबाद में एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं और दयाशंकर सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में अग्रिम पंक्ति के नेता थे। परिषद के कार्यक्रमों में दोनों का मेलजोल बढ़ा और उनके रिश्ते और प्रगाढ़ हो गए। इसके कुछ ही समय में दोनों विवाह बंधन में बंध गए।
दोनों के दो बच्चे भी हैं
शादी के बाद स्वाति सिंह ने लखनऊ विवि में पीएचडी में पंजीकरण कराया। साथ ही यहीं पर पढ़ाने भी लगीं। बता दें, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और स्वाति के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। दोनों स्वाति सिंह के साथ ही रहते हैं। दयाशंकर सिंह वक्त-वक्त पर अपने बच्चों से मुलाकात भी करते हैं। पिछले एक दशक से दोनों के बीच संबंध नहीं के बराबर थे, लेकिन जब दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया था, तब स्वाति ने मोर्चा संभाला।
Recommended Video
स्वाति के मंत्री बनने के बाद फिर खराब हो थे रिश्ते
खबर के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी के बीच फिर नजदीकी हुई थीं। लेकिन, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दयाशंकर सिंह को टिकट न देकर बीजेपी ने उनकी पत्नी स्वाति सिंह को टिकट दे दिया था। स्वाति विधायक बनीं और फिर योगी सरकार में मंत्री बनीं। उसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो गए। इस बार स्वाति का टिकट काटकर बीजेपी ने दयाशंकर को बलिया से टिकट दिया था, जहां से वह विधायक हुए और उसके बाद योगी कैबिनेट में मंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications