यूपी के अहम जिले फोर लेन हाईवे के जरिए जुड़ेंगे लखनऊ से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों को अखिलेश यादव ने बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने सभी जिलों के हेडक्वार्टर को राजधानी लखनऊ से फोर लेन हाईवे से जोड़ने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने लखीमपुर में फोर लेन हाईवे का शिलान्यास करते हुए कहा कि जल्द ही इस काम को शुरु किया जाएगा।

सिक्स लेन एक्सप्रेस वे से लखनऊ-कानपुर की दूरी सिर्फ 50-60 मिनट में

District head quarter to be connected to Lucknow through four lane

उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा से ही प्रदेश के विकास के लिए काम किया है। फोर लेन हाईवे के अलावा अखिलेश यादव ने लखीमपुर के लिए 1000 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं को हरी झंडी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों में हमने उतना काम किया जितना पिछले 40 सालों में नहीं हुआ।

देश की सबसे असुरक्षित सड़को में शुमार लखनऊ

यूपी में विकास की रफ्तार को पटरी से उतारने के लिए ही अन्य पार्टियां सपा के खिलाफ अभियान चला रही हैं। वहीं कैराना के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर फर्जी लिस्ट जारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी छोटी चीज को पहाड़ बनाने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के पास विकास के रूप में दिखाने को कुछ नहीं है लिहाजा वह लोकप्रियता पाने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अगले साल पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे। प्रदेश में किये गये विकास कार्यों की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विकास कार्यों की वजह से जनता हमें एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस लायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+