J&K में हुए ग्रेनेड हमले में UP के दो मजदूरों की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- करारा जवाब देंगे

जम्मू कश्मीर के शोपियां में हुए ग्रेनेड हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और निशानदेही पर छापेमारी कर जल्द मुख्य आरोपियों को पकड़ने की दावा कर रही है। आतंकवादियों द्वारा 2 गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या करने के खिलाफ लोगों ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Deputy CM Brajesh Pathak on 2 UP labourers killed by terrorists in Shopian jammu and kashmir

हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे : ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बहुत दुखद है। हमारी सरकार लगातार आतंकवादियों की सफाई के लिए काम कर रही है। हर स्थिति में हम उनको मुहतोड़ जवाब देंगे। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का काम किया जा रहा है। हम ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करेंगे। आप जल्द ही परिणाम देखेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सरकार काम कर रही है। हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

आतंकी हमले में यूपी के दो मजदूरों की मौत

IGP,जम्मू-कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि ग्रेनेड हमले से उत्तर प्रदेश के 2 मज़दूर मारे गए हैं। जिसने ग्रेनेड फेंका था उसने स्वीकार किया है और उसे गिरफ़्तार कर लिया है। इसमें हमने अभी तक 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। हम उसकी बताई जगहों पर छापे मार रहे हैं और जल्द मुख्य आरोपियों को पकड़ लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक मनीष कुमार (40) और राम सागर यूपी के कन्नौज के रहने वाले थे। 2 महीने पहले ही दोनों मजदूरी करने कश्मीर गए थे।आतंकियों ने सोमवार को ये हमला उस वक्त किया, जब सभी मजदूर अपने घरों में सो रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+