ट्रेन के शौचालय के भीतर शव मिलने से मची सनसनी
लखनऊ। ट्रेन के भीतर शायद पहला ऐसा मामला सामने आया है जब किसी युवकी की हत्या करके उसके शव को शौचालय में टांग दिया गया हो। बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस जोकि गोंडा से लखनऊ की ओर आ रही थी, उसके जनरल बोगी में एक युवक का शव खिड़की से लटका मिलने से सनसनी मच गयी है।
लखनऊ में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, वकील को मारी सरेआम गोली

कोच नंबर 11590 में बुधवार को सुबह युवक का शव लटका मिलने के बाद ट्रेन के गर्ड ने मेमो स्टेशन अधीक्षक बु़ढ़वल को दी जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने शव को बुढ़वल स्टेशन पर उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर सामने आया जहां शौच के लिए जब एक यात्री ने शौचालय खोला तो उसमें उसने शव को लटके देखा और शोर मचाया जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गये।
ट्रेन के गार्ड अरुण कुमार सिंह ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है। हालांकि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं इस मामले में बुढ़वल थानाध्यक्ष जीआरपी आसमां माजिद ने बताया कि मृतक मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications