गाली गलौज के लिए मायावती के खिलाफ FIR करायेंगी दयाशंकर की पत्नी
लखनऊ। मायावती के खिलाफ विवादित बयान देने वाले दयाशंकर की पत्नी ने मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने कहा कि जो मानसिक पीड़ा मायावती ने उन्हें और उनकी 12 साल की बेटी को दी है उसके लिए मायावती के खिलाफ हर हाल में एफआईआर होनी चाहिए।

स्वाति सिंह ने कहा कि दयाशंकर जी ने मायावती से मांफी भी मांग ली थी और उन्हें पार्टी से बाहर भी निकाल दिया गया है। बावजूद इसके जिस तरह से मायावती और उनके समर्थको ने मुझे और मेरी बेटी को इस विवाद में खींचा और मानसिक पीड़ा दी उसके लिए मैं मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाउंगी।
Will lodge an FIR against Mayawati ji over the mental trauma faced by my family: Swati Singh, Dayashankars wife pic.twitter.com/Q89LMW3yck
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2016
स्वाति ने कहा कि बसपा नेता कह रहे हैं जो मेरे पति की जीभ काटकर लायेगा उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा, क्या वह सिर्फ इसलिए कुछ भी कह सकते हैं क्योंकि वह पिछड़ी जाति के हैं। जो बसपा के लोग कह रहे हैं क्या उसकी आलोचना नहीं होनी चाहिए, क्या उन्हें पार्टी से बाहर नहीं निकालना चाहिए।
WATCH: He got expelled,yet Mayawatiji not satisfied. Shell even demand that he be beheaded, says Dayashankars wifehttps://t.co/5OT4DY9onh
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2016
स्वाति ने कहा कि बसपा के लोग कह रहे हैं पत्नी और बेटी को पेश करो , मेरी बेटी मानसिक रूप से परेशान है इस तरह के बयान से। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने मांफी मांग ली है लेकिन अभी भी मायावती संतुष्ट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications