अखिलेश यादव ने आमिर खान को दिया बड़ा तोहफा
आमिर खान की फिल्म दंगल को उत्तर प्रदेश में किया गया टैक्स फ्री, अखिलेश यादव से आमिर खान की मुलाकात के बाद लिया गया फैसला।
लखनऊ। आमिर खान की फिल्म दंगल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। दंगल फिल्म कुश्ती पर आधारित है और यह महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर बनी है।

जानिए सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है आमिर खान की तोंद पर 'दंगल'?
फिल्म को टैक्सफ्री कराने के लिए आमिर खान ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया।
आमिर खान में जबरदस्त बदलाव
दंगल फिल्म का लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे हैं, फिल्म में आमिर खान के शरीर में जबरदस्त बदलाव पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
23 दिसंबर को रीलीज हो रही फिल्म
आमिर खान फिल्म में पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं, जिनका कोई भी बेटा नहीं है लेकिन वह अपनी बेटियों को ही पहलवान बनाने का फैसला लेते हैं। फिल्म 23 दिसंबर को रीलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications