यूपी में सामने आए कोरोना से संक्रमित 21 नए पॉजिटिव केस, 431 पहुंची संख्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 21 नए मामले सामने आए हैं। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 431 पहुंच चुकी है। इनमें से 32 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चार लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है।

COVID19 cases spike to 431 in Uttar Pradesh latest update

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 8671 लोग क्वारंटाइन हैं, जबकि अन्य 459 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। प्रदेश के 40 जिले कोविड-19 वायरस से प्रभावित हैं। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले दो दिनों से रोज 1000 सैंपल की जांच की जा रही थी जो अब बढ़ाकर 1500 कर दी जाएगी। बता दें, लॉकडाउन के बीच राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में हॉटस्पॉट इलाकों को सील किया गया है। प्रदेश में यह 104 वह जगह हैं, जहां पर अधिक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। लखनऊ में भी 12 हॉटस्पॉट हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब पुलिस हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों की ड्रोन से भी निगरानी कर रही है।

घबराने की नहीं,सतर्क रहने की जरूरत

कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में वायरस के कारण 88 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में 6412 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक 199 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अभी तक कोरोना वायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में नहीं पहुंचा है। ऐसे में इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन हम सभी को सतर्क रहने की बहुत जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+