Omicron से घबराने की जरूरत नहीं, सरकार पूरी तरह से है तैयार: CM योगी
लखनऊ, 03 जनवरी: उत्तर प्रदेश में आज से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीनेशन ड्राइव का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के लोगों से कहा कि ओमिक्रॉन तेजी से फैलता है, लेकिन बहुत हल्की बीमारी का कारण बनता है। वायरस कमजोर हो गया है। यह वायरल फीवर की तरह है, लेकिन सावधानियां जरूरी हैं। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है।
Recommended Video

सीएम योगी ने कहा- राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "राज्य में 15-18 आयु वर्ग के 1.4 करोड़ बच्चे हैं। बच्चों के टीकाकरण के लिए राज्य भर में 2,150 बूथ बनाए गए हैं।" उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्याप्त संख्या में अस्पताल में बेड और टीके की खुराक उपलब्ध है। राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। राज्य में ओमिक्रॉन के केवल 8 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।
#WATCH | #Omicron spreads fast but causes very mild disease. The virus has weakened. It is like viral fever but precautions are necessary. However, there is no need to panic: UP Chief Minister Yogi Adityanath pic.twitter.com/bpepHZzRwz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 3, 2022
सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब तक ओमिक्रोन के सिर्फ़ 8 मामले आए हैं, जिसमें से 3 मामले पहले ही नेगिटिव हो गए हैं। बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड के 2,261 सक्रिय मामले हैं, जिसमें से 2,100 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 20,25,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन की डोज दी गई है। जिसमें से 12,84,94,516 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 7,40,93,819 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों की संख्या लगभग 1,40,00,000 हैं। उन्हें कोवैक्सीन देने के लिए कहा गया है। आज से प्रदेश में 2,150 केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लखनऊ में 39 केंद्र बनाए हैं, जहां 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications