रिश्वत लेते स्टिंग में फंसे योगी सरकार के 3 मंत्रियों के निजी सचिव, जांच के आदेश

Lucknow News लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के कार्यालय में उनके निजी सचिवों द्वारा भ्रष्टाचार का एक चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया है। स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। स्टिंग में मंत्रियों के निजी सचिव तबादले, पट्टा और ठेका दिलाने के लिए डीलिंग करते हुए नजर आ रहे है। स्टिंग सामने आने के बाद अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन महेश चंद गुप्ता ने तीनों निजी सचिवों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

Corruption sting against private Secretary of 3 ministers of Yogi Government, inquiry ordered

स्टिंग में दिखे इन मंत्रियों के निजी सचिव
चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप बेसिक शिक्षा विभाग में तबादला कराने के लिए 40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इसी तरह से खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के निजी सचिव एसपी त्रिपाठी भी डीएस से परमीशन से लेकर आबकारी के एक काम के लिए डील करते दिखाई दिए। वहीं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी ​किताबों के ठेके का सौदा करते दिखे। मामला उजार होने के बाद हड़कंप मच गया।

मंत्रियों ने कहीं कार्रवाई की बात
स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद अब मंत्री कार्रवाई की बात कर रहे है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि निजी सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन को कहा गया है। सचिवालय में कुछ लोग ठेके पट्टे के काम में लगे हुए हैं। वहीं, खनन राज्य मंत्री अर्चन पांडेय ने कहा कि हर दोषी को सजा दी जाएगी। निजी सचिव से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+