यूपी में मिले कोरोना वायरस के 1924 नए मरीज, होम आइसोलेशन के अलावा होटल में भी रह सकते हैं लक्षणरहित मरीज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार लगातार बढ़ रहे हैं जिसको रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार नए-नए कदम उठा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1924 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में फिलहाल 19137 मरीजों में यह वायरस एक्टिव है और 30831 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। यूपी में इस बीमारी से अब तक 1192 लोगों की मौत हुई है। जिन मरीजों में वायरस हैं लेकिन उसके लक्षण नहीं हैं, उनको लेकर प्रदेश सरकार चिंतित है। सरकार का कहना है कि ऐसे मरीज जो बीमारी को छुपा रहे हैं, उनसे वायरस के फैलने के खतरे को देखते हुए उनको अपने घर में आइसोलेशन में रहने की अनुमति दी जाएगी।
Recommended Video

होम आइसोलेशन की सुविधा
इस बारे में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सरकार अब निर्धारित प्रोटोकॉल के अधीन शर्तों के साथ होम आइसोलेशन की अनुमति देगी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कोविड-19 के लक्षणरहित मरीज बीमारी को छुपा रहे हैं जिससे संक्रमण के बढ़ने का खतरा है। इसके देखते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है।

होम आइसोलेशन की शर्तें होंगी सख्त
प्रदेश में अब तक मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति नहीं दी गई थी। अवनीश अवस्थी ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने की शर्तें बहुत सख्त होंगी। घर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखने पर ऐसे नियमों का पालन करना होगा जिससे अन्य व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में न आएं। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घर-घर जाकर सर्वे का आदेश दिया है। सर्वे का यह काम लगातार चलता रहेगा। जहां सर्वे हो चुका है, वहां अगले सप्ताह फिर किया जाएगा।
होटलों में भी मरीजों के लिए व्यवस्था
प्रदेश में लक्षणरहित मरीजों के लिए होटलों में भी रहने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए मरीजों को कीमत चुकानी होगी। रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, होटल के दरों को तय करने की जिम्मेदारी डीएम की है। वहीं होटल में सरकारी इलाज की व्यवस्था का चार्ज 2 हजार रुपए रखा गया है। अगर मरीज को निशुल्क इलाज चाहिए तो उनको सरकार के कोविड अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications