UP में 954 हुए कोरोना संक्रमित मरीज, लखनऊ में 54 और फिरोजाबाद में मिले 11 नए केस

लखनऊ। कोरोना वायरस के देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन का दूसरा फेज शुरू हो गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में कल 1062 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें से 98 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें राजधानी लखनऊ में शनिवार को 54 नए केस आने के बाद यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 160 पहुंच गई है। इसी तरह आगरा में भी आज 24 नए केस सामने आए हैं। वहीं फिरोजाबाद में 11 और बिजनौर में 7 व सीतापुर में 3 नए केस मिले हैं।

Coronavirus News Updates: 54 new cases found in Lucknow and 11 in Firozabad

इससे पहले यूपी के प्रमुख स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया था कि प्रदेश के 49 जिलों से अब तक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, पीलीभीत, महाराजगंज और हाथरस में अब कोरोना एक्टिव केस नहीं आए है। उधर, प्रयागराज और प्रतापगढ़ में कोरोना वायरस से पीड़ित सभी मरीज ठीक हो चुके हैं और अब ये जिले कोरोना फ्री हो गए हैं।

वहीं, आगरा में 24 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद आगार जिले में मरीजों की संख्या 196 हो गई है। इन सभी को क्वारंटाइन कर उपचार किया जा रहा है। इनसे जुड़े लोगों को भी तलाशा जा रहा है। उनके भी टेस्ट कराए जाएंगे। उधर, मुरादाबाद जिले में 10 माह के नवजात समेत 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुरादाबाद के सीएमओ एससी गर्ग ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में दस माह का बच्चा, उसकी पांच वर्ष की बहन और महिला समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चार जमाती हैं। इसी के साथ मुरादाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 पहुंच गई है। वहीं सम्भल में जमातियों का सेवादार संक्रमित पाया गया है।

शुक्रवार शाम तक 849 केस आए थे सामने
यूपी के प्रमुख स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 849 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें से 82 लोग ठीक हो चुके हैं। इन 82 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश में अब तक 14 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 49 जिलों तक कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चूका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+