COVID-19: यूपी में कोरोना से एक दिन में 37 लोगों की मौत, कानपुर में सबसे ज्यादा केस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अब बेकाबू होता नजर आ रहा है। रोज दो हजार से अधिक नए मामले और दर्जनों कोरोना संक्रमित काल के गाल में समा रहे हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में 37 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। वहीं, कोरोना के 2151 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी तक प्रदेश में 20,204 एक्टिव केस है। वहीं, मौतों का आंकड़ा 1229 पहुंच गया है।

कानपुर नगर में एक दिन में सबसे ज्यादा केस
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यूपी के कानपुर नगर में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि राजधानी लखनऊ में 212 नए केस सामने आए हैं। उधर, पीलीभीत कलक्ट्रेट परिसर में अभी तक एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों में कोरोना पॉजीटिव निकल चुके हैं। ये सभी या तो बाबू है या फोर्थ क्लास कर्मचारी, जिनका सरकारी काम से आना जाना विकास भवन, जिला पंचायत, जिला अधिकारी आवास और ऑफिस रहता में है, जिसके वजह से आज कलक्ट्रेट परिसर में भी कर्मचारियों को कोरोना पॉजीटिव निकला तो पूरा कलक्ट्रेट सील कर दिया गया। लगातार सभी सरकारी भवन सेनेटाइजर किए जा रहे हैं।
दहशत में आए अधिकारी
दो दर्जन से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों में कोरोना पॉजीटिव निकलने से पीलिभित के सारे अधिकारी दहशत में आ गए, जिसके चलते आज कलेक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर से जुड़े विकास भवन, जिला पंचायत, sdm आफिस, सिटी मजिस्ट्रेट आफिस आदि में ताले डाल दिए गए हैं। वही, परिसर में चारो तरफ 24 घंटे के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications