COVID-19: यूपी में 5 महीने के बाद न्यूनतम स्तर पर मुत्यु दर, पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण का खतरा अब कम होता नजर आ रहा है। प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। वहीं, मौतों का आंकड़ा बढ़ने की रफ्तार भी धीमी पड़ी है। उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अलोक कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश में कोरोना से 13 मौत हुई हैं। ये मृत्यु की संख्या पिछले 5 महीनों के बाद सबसे न्यूनतम स्तर पर है। रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से अधिक है। सीएम ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में कई पर्व आयोजित किए जाएंगे। त्योहारों को मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं, ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन कराना आवश्यक है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: कोरोना के केस इन चार राज्यों में तेजी से बढ़े | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus Death rate at minimum level after five months in uttar pradesh

      प्रदेश में अब तक कोरोना से हुई 7089 मौतें

      आलोक कुमार ने बताया कि कोरोना मामलों की संख्या लगातार घट रही है। आज प्रदेश में कोरोना के 1,726 मामले सामने आए हैं। उनहोंने बताया कि कुल मामलों की संख्या 4 लाख 87 हजार 335 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या भी लगातार घट रही है। आज सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 538 है। प्रदेश में कोरोना से अब तक कुल मृत्यु की संख्या 7,089 है। अलोक कुमार ने बताया कि आज प्रदेश में 1 लाख 58 हजार 125 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 1 करोड़ 53 लाख, 7 हजार 285 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

      सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

      सीएम योगी ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 के सम्बन्ध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की और आमजन की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अभी भी पूरी सतर्कता और सावधानी बरतना आवश्यक है। सीएम ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में कई पर्व आयोजित किए जाएंगे। त्योहारों को मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं, ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन कराना आवश्यक है। निर्देश दिए कि बाजारों में यह सुनिश्चित हो कि दुकानदार और ग्राहक दोनों मास्क अवश्य पहनें। दुकान में सैनिटाइजर भी उपलब्ध रहे। सभी सावधानियां बरतते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति कोरोना कैरियर न बनने पाए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+