COVID-19: यूपी में कोरोना के 32 हजार से अधिक एक्टिव केस, अब तक कुल 1587 लोगों की गई जान
लखनऊ। देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 15,83,792 हो गई है। जिसमें 5,28,242 सक्रिय मामले, 10,20,582 ठीक/डिस्चार्ज और 34,968 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 52,123 मामले सामने आए हैं और 775 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 32,649 है। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं उनकी संख्या 46,803 है। अब तक कुल 1,587 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केसों में से 7,198 होम आइसोलेशन में हैं। 1,112 प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। 172 लोग L1 प्लस की सेमि पेड फैसिलिटी में और बाकि लोग L1, L2, L3 की जो राजकीय व्यवस्था है उसमें अपना इलाज करवा रहे हैं। कल प्रदेश में 88,966 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई जिसमें से 51,484 एंटीजन और बाकि RT-PCR और ट्रुनेट के टेस्ट थे। अब तक कुल 22,09,810 सैंपल्स की टेस्टिंग की जा चुकी है। जब टेस्टिंग शुरू की गई थी तब से 24 जून तक कुल 6 लाख सैंपल्स की टेस्टिंग हुई थी। वहीं 24 जून से 30 जुलाई के बीच 16 लाख सैंपल्स की जांच हुई है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूरे कोविड फंड में अब तक कुल 412 करोड़ रु. प्राप्त हुआ है, जिसमें से 200 करोड़ मेडिकल इक्विपमेंट्स और दवाइयों के लिए और 153 करोड़ प्रवासी मजदूरों के लिए खर्च किया गया है। धारा 188 के अंतर्गत अब तक कुल 1,60,369 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 3,32,000 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई और 65000 वाहनों को सीज़ किया गया है। अब तक लगभग 55 करोड़ रु. की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूली जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यूपी के प्रतिष्ठित स्थानों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश सिक्योरिटी फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया है। इसी वर्ष इसे एक्टिवेट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications