आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, बताई ये वजह
लखनऊ, 06 जून: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। यूपी कांग्रेस कमेटी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए लेटर जारी किया है। इस लेटर में कहा गया है कि पार्टी दोनों ही सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और अब संगठन को फिर से मजबूत करने का काम किया जाएगा।

Recommended Video
प्रत्याशी न उतारने के पीछे कांग्रेस की वजह
यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनावों में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी. विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए यह जरूरी है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस स्वयं का पुनर्निर्माण करे जिससे कि 2024 के आम चुनाव में स्वयं को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर सके।"
नामांकन आज आखिरी दिन, सपा, बीजेपी और बसपा के प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने दोनों ही सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि रामपुर सीट से आजम खान के करीबी आसिम रजा को मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और रामपुर से घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा की बात करें तो पार्टी ने रामपुर सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। लेकिन आजमगढ़ से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली अपना उम्मीदवार बनाया है। गुड्डू जमाली नामांकन भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications