यूपी में सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी कांग्रेस

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में अपना पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी ने प्रशांत किशोर को अपना सारथी बनाया है। लेकिन यूपी में कांग्रेस के मास्टर माइंड प्रशांत किशोर पार्टी के लिए 100 सीटों का ही लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं। उन्होंने सौ सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

Offbeat Pics: पांच राज्यों का चुनावी शोर तस्वीरों में

Congress will not contest to win Uttar Pradesh assembly election

हर विधायक की जीत पर प्रशांत किशोर चार करोड़ रुपए का खर्च निर्धारित कर रहे हैं। लेकिन प्रशांत किशोर की इस रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के अंदर इस बात को लेकर विरोध हो रहा है कि अपने दम पर सरकार बनाने के लिए पार्टी चुनाव के मैदान में नहीं उतर रही है।

कयास लगाये जा रहे हैं कि पार्टी यूपी में प्रियंका गांधी को पार्टी का चेहरा बना सकती है। ऐस में पार्टी अगर 100 सीटों के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है तो प्रियंका गांधी के चेहरे का मतलब है। यूपी चुनावों के लिए प्रशांत किशोर ने 550 लोगों की एक रणनीति टीम बनायी है। यह टीम राहुल गांधी की रैलियां आयोजित कराने और सभी 403 सीटों पर बड़ा गठबंधन बनवाने में मदद करेगी।

आपको बता दें कि मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ 28 सीटें हैं। ऐसे में पार्टी की प्रदेश में स्थिति को देखते हुए प्रशांत किशोर यह रणनीति बना रहे हैं जिससे 100 सीटों के साथ पार्टी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाये। हालांकि इसके लिए प्रशांत किशोर इसके लिए गेंम चेंजर की जरूरत को अहम मानते हैं जो प्रियंका गांधी कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+