UP election 2022: कांग्रेस ने UP में रद्द कीं सभी रैलियां, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया फैसला

लखनऊ, 05 जनवरी: देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी यूपी में फिलहाल किसी बड़ी रैली का आयोजन नहीं करेगी। कांग्रेस यूपी चुनाव में वर्चुअल रैली के जरिए लोगों तक पहुंचेगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा में गुरुवार को होने वाली रैली को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Congress ने UP में रद्द कीं सारी रैलियां, Marathon दौड़ भी कैंसिल | वनइंडिया हिंदी
    Congress postpone major rallies in Uttar Pradesh and other poll bound states

    कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल एएनआई से कहा, ''कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में बड़ी रैलियों को स्थगित करने का फैसला किया है। हमने राज्य इकाइयों से अपने राज्यों में कोविड​​-19 की स्थिति का आकलन करने और रैलियां आयोजित करने पर निर्णय लेने के लिए कहा है।''

    इसके साथ ही कांग्रेस ने वाराणसी और आजमगढ़ में होने वाली मैराथन दौड़ को कैंसिल कर दिया है। आजमगढ़ में आज तो वहीं 9 जनवरी को लड़कियों की मैराथन रेस का आयोजन रखा गया था, लेकिन अब इसे अगली सूचना तक कैंसिल कर दिया गया है। 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में सैंकड़ों की संख्या में बिना मास्क के लड़कियों और महिलाओं के हिस्सा लेने और भगदड़ जैसे हालात बनने के बाद लिया गया है। बता दें, मंगलवार को बरेली में जब मैराथन शुरू की गई थी, आगे की लड़कियां फिसल कर गिर गईं और उसके बाद एक-एक करके करीब 15-20 लड़कियां सड़क पर गिर गई थीं। इसमें तीन छात्राएं घायल भी हो गई थीं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा में गुरुवार को होने वाली रैली कैंसिल कर दी है। बताया जा रहा है कि नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया, ''कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मेरठ मंडल के करीब 2000 छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण करने वाले थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नोएडा प्राधिकरण की करीब 400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं और ग्रेटर नोएडा के लिए करीब 600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण करने वाले थे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+