यूपी में बढ़ते अपराध पर प्रियंका गांधी का तंज, क्या सरकार ने अपराधियों के सामने किया आत्मसमर्पण?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते आपराधिक ग्राफ पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट करके योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते हुए घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किया हमला

शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 'पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाए हो रही हैं। मगर उप्र की भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है'?

क्या लिखा दूसरे ट्वीट में

क्या लिखा दूसरे ट्वीट में

प्रियंका ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'उप्र में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ़ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आँखें कुछ नहीं देख रही हैं। उप्र सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी'?

सीएम ने अधिकारियों की ली थी बैठक

सीएम ने अधिकारियों की ली थी बैठक

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलों के डीएम और एसएसपी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराधों के इजाफे पर चर्चा की थी। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भ्रष्ट और नकारा अफसरों और कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+