मेरठ-बिजनौर का 15 फरवरी को दौरा करेंगी Priyanka Gandhi, किसान पंचायतों में लेंगी भाग

Priyanka Gandhi News,लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के रास्ते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2022 के लिए जमीन तैयार करने में जुट गई है। सहारनपुर के बाद अब प्रियंका गांधी मेरठ और बिजनौर जिले में होने वाली किसान महापंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी किसान परिवारों से भी मुलाकात करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी 15 फरवरी को मेरठ और बिजनौर आ सकती हैं।

Congress leader Priyanka Gandhi to visit Bijnor and Meerut on February 15

दरअसल, पश्चिमी यूपी हमेशा से चुनावी रणनीति के केंद्र में रहा है और यहां से बना माहौल पूरे प्रदेश के राजनीति परिदृष्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए प्रियंका गांधी ने शाकुम्भरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राजनीतिक अभियान की शुरूआत की है। बता दें, पश्चिमी यूपी किसान बेल्ट है, यहां कांग्रेस 'जय जवान जय किसान' नारे के साथ किसान महापंचायत करने जा रही है। इसकी शुरूआत सहारनपुर में 10 फरवरी को किसान महापंचायत के साथ हो गई है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने बताया कि मेरठ औऱ बिजनौर जिले में 15 फरवरी को किसान महापंचायत आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रियंका गांधी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी के आगमन से पहले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि प्रियंका गांधी 15 को चांदपुर में रामलीला मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+