Covid-19 पर फिर योगी सरकार को प्रियंका गांधी ने घेरा, कहा- टॉप 15 मृत्युदर वाले जिलों में चार यूपी के
लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों और मृत्यु दर के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार हमलावर है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक ग्राफ ट्वीट करते हुए कहा है कि कोरोना से सबसे अधिक मृत्युदर वाले पंद्रह जिलों में चार जिले यूपी के हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, 'सोचने वाली बात है अगर केस बढ़ नहीं रहे तो मृत्युदर इतनी ज्यादा क्यों है?' इसी तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा ने भी संयुक्त बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश अपने से छोटे कई राज्यों की तुलना में कम टेस्ट कर रहा है।
Recommended Video

कोरोना वायरस से मृत्युदर पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर यूपी के चार शहरों में मृत्युदर का ग्राफ जारी किया हैं। उन्होंने लिखा, 'कोरोना से सबसे अधिक मृत्युदर वाले 15 जिलों में 4 जिले यूपी के हैं। झांसी जिले में 10 कोरोना पीड़ित में एक की मौत, मेरठ में हर 11 में एक कोरोना पीड़ित की मौत, आगरा और एटा में हर 14 कोरोना पीड़ित में एक की मौत हुई है। सोचने वाली बात है अगर केस बढ़ नहीं रहे तो मृत्युदर इतनी ज्यादा क्यों हैं?'
पत्र लिखकर आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने दिया था जवाब
गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि आगरा में 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। ट्वीट के वायरल होने के बाद आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर जवाब दिया था। डीएम कहा कि जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया है वह गलत है। उन्होंने लिखा इस मीडिया रिपोर्ट में अब तक हुए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के सम्बन्ध में डेथ ऑडिट का हवाला दिया गया है। पिछले 109 दिनों में आगरा में अबतक कुल 1136 केस एवं 79 मृत्यु हुई है। 'पिछले 48 घंटों में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु' की खबर असत्य है। साथ ही उन्होंने 22 जून के ट्वीट का 24 घंटे में खंडन करने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications