अमेठी महल: फायरिंग में पुलिसकर्मी की मौत
अमेठी। गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में पुरानी तकरार अब नए बवाल के रूप में सामने आ गई है। अमेठी राजघराने के महल भूपति भवन पर हक जताने को लेकर आज राजा और युवराज में अग्निपरीक्षा जारी है।

दरअसल राजा और कांग्रेस संसद संजय सिंह राजमहल में प्रवेश के लिए लखनऊ से अमेठी रवाना हुए हैं। उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी रानी अमृता सिंह भी हैं व महीनों बाद यह मामला फिर से उबाल पर है।
महल पर उनके पुत्र कुंवर अनंत विक्रम और उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह का कब्जा है। अनंत विक्रम के समर्थक ग्रामीणों और पुलिस में टकराव हुआ है। दोनों ओर से फायरिंग की भी खबरें मिल रही हैं।
पढ़ें- ...इस बात पर मंत्रियों से नाराज़ PM
मामले पर पुलिस ने मौके से मीडियाकर्मियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज में पत्रकारों को जमकर पीटा गया। शासन-प्रशासन की सख्ती यहां अब नाकाफ़ी नज़र आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications