कोरे साबित हुए यूपी सरकार के दावे, जनता को एंबुलेंस जैसी सुविधा तक नहीं मिल रही, प्रियंका गांधी ने कहा

लखनऊ, मई 15: कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लाख दावे करें। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। प्रदेश में आज भी मरीजों को एंबुलेंस जैसी सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। तो वहीं, अब बदहाली की तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है।

Recommended Video

    Coronavirus in UP: Priyanka Gandhi का Yogi Governemt पर हमला | CM Yogi Adityanath| वनइंडिया हिंदी
    Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra criticizes Yogi Adityanath government

    कोरे साबित हुए यूपी सरकार के दावे: प्रियंका गांधी

    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर स्वास्थ्य विभाग की बदहाली की तस्वीरें शेयर करते हुए यूपी सरकार के दावों को कोरा बताया है। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर लिखा, 'यूपी सरकार के दावे, बैठकें और घोषणाएं सब कोरे हैं। आम लोगों को एंबुलेंस जैसी बेसिक सुविधा तक नहीं मिल रही है। एक तरफ सरकार का झूठा प्रचार है और दूसरी तरफ यूपी की जमीनी हकीकत। लोग असहनीय पीड़ा में हैं।'

    'जरूरत में किसी की मदद करना अपराध है तो मैं ये बार-बार करूंगी'

    प्रियंका गांधी ने कहा कि जब हॉस्पिटल बेड, दवाइयों, ऑक्सीजन आदि की कमी से लोगों की जान जा रही है, उस समय चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना अपराध है। मुश्किल समय में मदद करना हमारा धर्म है और यही देश की विचारधारा है। मुझे गर्व है अपने युवा संगठन पर जो दिन- रात इस काम को कर रहा है और करता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि 'अगर जरूरत में किसी की मदद करना अब अपराध है तो मैं ये बार-बार करूंगी। मेरे विचार से जब लोग दवा की तलाश में और हवा के लिए हांफते हुए मरते हैं तो चुपचाप देखना और कुछ न करना कहीं अधिक बड़ा अपराध है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+