कॉलेज के पोस्टर में पीएम मोदी सहित कई नेताओं का उड़ाया गया मजाक
मेरठ। कॉलेज के प्रचार के लिए मेरठ में एक बीआईएमटी कॉलेज ने देश के नेताओं का मजाक उड़ाया है। मेरठ के कालेज ने शहरभर में पोस्टर लगाया है जिसमें ना सिर्फ राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव बल्कि प्रधानमंत्री का भी मजाक बनाया गया है। शहरभर में लगे पोस्टर में पीएम मोदी, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव व अरविंद केजरीवाल को दिखाया गया है।

इसमें लिखा गया है कि सबका विकास बीआईएमटी के साथ, जबकि लालू की तस्वीर के उपर लिखा है बबुआ बीआईएमटी में ही जाना। पोस्टर में अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के उपर लिखा है कि मैं लालू जी की बात से सहमत हूं। वहीं इस पूरे विवाद पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बिना किसी की मर्जी के किसी की तस्वीर नहीं इस्तेमाल की जा सकती है।
अब ज्यादा से ज्यादा महिलाएं कर सकेंगी पीएचडी
वाजपेयी ने कहा कि हम कॉलेज के चेयरमैन सुधांशु सिंघल से इस मामले में बात करेंगे। लेकिन अगर इसके बाद भी पोस्टर नहीं हटाये जाते हैं तो आला कमान को इस बारे में सूचित किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव मसरूर अहमद का कहना है कि हमने राहुल गांधी का मजाक उड़ाने पर कॉलेज को चेतावनी दी है, अगर इसे नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्यवाही करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications