उत्तर प्रदेश में धूप खिली, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

बुंदेलखंड, पश्चिमी उप्र और पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में सर्द हवा चलने का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, इलाहाबाद का 11 डिग्री, कानपुर का 10 डिग्री और गोरखपुर का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उप्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तामपान नजीबाबाद (लगभग 8 डिग्री सेल्सियस)में दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications