'हम दिल्ली वालों की मदद कर रहे, उम्मीद है कि आप यूपी वालों का ध्यान र​खेंगे'

लखनऊ। कोरोना वायरस से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को स्वस्थ्य और सुर​क्षित रखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को सीएम ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनके राज्यों में रह रहे प्रदेश के लोगों का ख्याल रखने का निवेदन किया। सीएम योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा प्रदेश में दिल्ली के लोगों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सरकार ये उम्मीद करती है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार यूपी के लोगों के लिए भी सभी संभव इंतजाम करेगी।

CM Yogi Adityanath writes to Chief Ministers to take care of UP people

अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस संकट से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई निर्णय लिए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हर एक शख्स को रोजमर्रा की जरूरत का सामान घर पर पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में बसे यूपी के लोगों की सहायता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। यही अधिकारी यूपी में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोगों की भी सहायता कर रहे हैं। सीएम योगी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लिए तैनात दो अफसरों के फोन नंबर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार से किसी भी तरह की सहायता के लिए इनसे संपर्क हो सकता है।

सीएम योगी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश में रह रहे दिल्ली से सभी लोगों की हर संभव मदद की जाएगी और उनकी सुविधा और स्वास्थ्य के लिए हर इंतजाम किया जाएगा। सीएम योगी ने यह उम्मीद भी जताई है कि दिल्ली में रहने वाले यूपी के नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत जरूरतों के लिए दिल्ली सरकार हर संभव बंदोबस्त करेगी। इससे पहले सीएम योगी ने मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी से सोमवार को मनरेगा योजना के तहत आने वाले राज्य के 27.5 लाख मजदूरों के खाते में सीधे 611 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के 75 जिलों के मनरेगा मजदूरों से संवाद भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+