डेंगू-बुखार से 60 लोगों की मौत के बाद हटाई गईं फिरोजाबाद की CMO, सीएम योगी ने दिए आदेश

लखनऊ, 01 सितंबर: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में वायरल बुखार और डेंगू से हुई मौतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब सख्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को फिरोजाबाद की सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को हटाने का आदेश जारी किया है। डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ को अलीगढ़ के जिला अस्पताल भेज दिया है। हापुड़ के एसीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी को फिरोजाबाद का नया सीएमओ बनाया गया है। इसके साथ ही सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के मेडिकल कॉलेज में विशेष डॉक्टर्स की टीम भेजने के निर्देश दिए हैं।

CM Yogi Adityanath orders removal of CMO Firozabad

बता दें, फिरोजबाद में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें करीब 45 बच्चे भी शामिल हैं। देहात क्षेत्रों में वायरल बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। देहात में कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया जा रहा है। सौ शैय्या अस्पताल में 185 बच्चे भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देख संसाधन जुटाना शुरू कर दिए हैं।

आईसीएमआर की 11 सदस्यीय टीम ने की सैंपल्स की जांच

इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी के निर्देश पर आईसीएमआर की 11 सदस्यीय टीम ने फिरोजाबाद पहुंचकर नमूनों की जांच की है, जिसमें अभी तक एक भी मरीज कोरोना से संक्रमित नहीं मिला है। सीएम योगी ने फिरोजाबाद के शहरी एंव ग्रामीण निकायों के क्षेत्रों में साफ सफाई करने व स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें, दो दिन पहले सीएम योगी खुद फिरोजाबाद पहुंचे थे और अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने स्थितियों को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना था। बुधवार को टीम 9 के साथ हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि फिरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहां की स्थितियों पर 25 घंटे नजर रखी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+