CM योगी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों से की बातचीत, बोले - अगले 1 साल में UP के हर जिले में होगा एक मेडिकल कॉलेज
लखनऊ, 06 मार्च: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में यूक्रेन से भारत वापस आए छात्रों से बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कल शाम तक यूपी के 1400 छात्रों को भारत वापस लाया गया है। बाकि बचे हुए बच्चों को भी जल्द ही वापस लाया जाएगा, जिसे लेकर भारत सरकार और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यूक्रेन में 4 केंद्रीय मंत्री वहां पहुंचे हैं जो बच्चों को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।
Recommended Video


सीएम को ऐलान - अगले एक साल में राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा
मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में 33 नए मेडिकल कॉलेज और 2 नए एम्स अस्पताल स्थापित किए गए। अगले एक साल में राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा।
भारत आने वाले उत्तर प्रदेश के 50 मेडिकल छात्र-छात्राओं ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूक्रेन से लौटे उत्तर प्रदेश के 50 मेडिकल छात्र-छात्राओं से लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी ने सभी बच्चों से उनकी सकुशल स्वदेश वापसी के अनुभव को भी जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।










Click it and Unblock the Notifications