31 हजार सहायक अध्यापकों को मिला नौकरी का तोहफा, सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में पहले चरण में 31,277 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दी है। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। वहीं, इसके लिए प्रदेश के 68 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दरअसल, यह नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर दी जा रही है।

CM Yogi adityanath distributed appointment letter to assistant teachers

वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 10 हजार 768 सहायक अध्यापक भर्ती में लोक सेवा आयोग से विभिन्न विषयों में चयनित 3,317 अभ्यर्थियों को आज ऑनलाइन नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि विभाग ने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण के लिए समय मांगा है। सीएम ने कहा कि लंबी लड़ाई और काफी जद्दोजहद के बाद 31277 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को धन्यवाद दिया।

सीएम बोले हम चाहते थे कि 2019 में ही नियुक्ति दी जाए, लेकिन जो बेसिक शिक्षा का विकास नहीं चाहते थे। उन्होंने बाधा उत्पन्न की। सरकार ने उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक अभ्यर्थियों के लिए संघर्ष किया। बिना भाई भतीजा वाद और पूरी पारदर्शिता से नियुक्ति दी जा रही है। 6675 शिक्षा मित्रों को भी नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। कहा कि पिछली सरकार ने शिक्षा मित्रों की योग्यता का उपयोग नही किया, बल्कि शार्ट कट अपनाया।

सीएम ने कहा कि भर्ती में आरक्षण के मानक का पूरी तरह पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि आरक्षण के नियमों का पालन किया है। कहा कि युवाओं की ऊर्जा का उपयोग बेसिक शिक्षा विभाग के विकास में करेंगे। उन्होंने कहा कि 2017 में एक करोड़ 34 लाख बच्चे परिषदीय स्कूलों में पढ़ते थे। श्रावस्ती में 200 स्कूलों में एक भी शिक्षक नही थे। उन्होंने कहा कि 1 लाख 37 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+