पालघर मॉब लिंचिंग: सीएम योगी ने किया उद्धव ठाकरे को फोन, दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग

लखनऊ। पालघर मॉ‍ब लिंचिंग मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से इस मामले में बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें, महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोरी के शक में गुरुवार रात तीन लोगों की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। रविवार को घटना के कुछ वीडियो सामने आए, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में भीड़ बुजुर्ग तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटती नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

क्या है मामला?

क्या है मामला?

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पालघर जिले के एक गांव में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया था, बताया गया है कि इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्‍चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्‍हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला।

सीएम योगी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

सीएम योगी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

यूपी के सीएम योगी ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से बात की है। ट्वीट में लिखा, पालघर, महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के सन्तों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े जी की हत्या के सम्बन्ध में कल शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु आग्रह किया। सीएम योगी ने कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि कुछ लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं और बाकी को चिन्हित कर सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

101 लोगों को हिरासत में लिया गया

101 लोगों को हिरासत में लिया गया

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ने ट्वीट किया, सूरत जा रहे तीन लोगों की पालघर में हुई हत्या में संलिप्त 101 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हत्या के मामले में मैंने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है, पुलिस ऐसे लोगों पर करीबी नजर रख रही है, जो इस घटना के जरिए समाज में वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं, पालघर की घटना में जो लोग मारे गए और जिन्होंने हमला किया, वह अलग-अलग धर्मों के नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+