'भूजल सप्ताह' के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, कही ये जरूरी बातें

लखनऊ, 22 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'भूजल सप्ताह' के समापन समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ''हमारे पास पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन हैं, लेकिन जिस तेजी से आबादी बढ़ी, औद्योगीकरण हुआ और भूगर्भीय जल का दोहन हुआ, उस अनुपात में भूगर्भ जल के संरक्षण के लिए जो कदम उठाने चाहिए थे उसमें बरती गई लापरवाही का खामियाज़ा भुगतना पड़ा।

cm yogi adityanath attend groundwater week closing ceremony

सीएम योगी ने कहा कि जल संरक्षण और जल के उचित प्रबंधन के बारे में प्रधानमंत्री मोदी के विजन को यूपी सरकार हर साल भूजल सप्ताह के रूप में आयोजित करती है। 16 से 22 जुलाई तक आयोजित हो रहे इस भूजल सप्ताह के दौरान 17 जुलाई को लखनऊ से 10 जनपदों के 26 विकास खंडों के 550 ग्राम पंचायतों में जाने वाले भूजल रथ का शुभारम्भ करने का भी अवसर मुझे प्राप्त हुआ था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ''आज समापन समारोह में मुझे इस क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट महानुभावों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं इस अवसर उन्हें बधाई देता हूं व प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष भागीदारी के माध्यम से इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी महानुभावों का अभिनंदन करता हूं।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''जल है तो जीवन है। जल और जीवन के बीच के इस भाव को हर व्यक्ति समझता है लेकिन इसके उचित प्रबंधन के बारे में जो प्रयास होने चाहिए, उसमें व्यक्ति चूक जाता है।''

सीएम योगी ने कहा कि मात्र 17-18 वर्षों में क्रिटिकल विकास-खंडों की संख्या बढ़कर कई गुना हो गई है। लेकिन विगत 04-05 वर्षों में जो अभियान प्रदेश में चले उसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन क्रिटिकल विकास-खंडों को सामान्य विकासखंडों में परिवर्तित करने में हमें मदद मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+