लखनऊ: पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर ध्रुव सिंह सहित 3 पर FIR
Lucknow Ajit Singh Murder Case: लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बुधवार देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान अजीत सिंह का एक साथी मोहर सिंह भी घायल हुआ है। मोहर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहर सिंह ने इस मामले में गैंगस्टर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, अखंड प्रताप सिंह और वाराणसी के कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कराई है। मोहर सिंह ने आरोप लगाया है कि कन्हैया उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर और उसके तीन शूटरों ने फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया है।
Recommended Video

पूर्व विधायक की हत्या का चश्मदीद गवाह था अजीत
आजमगढ़ में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या 2013 में हुई थी। इस हत्याकांड में अजीत सिंह चश्मदीद गवाह था। कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह पूर्व विधायक हत्याकांड में जेल में बंद हैं। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या के मामले में एक सप्ताह बाद अजीत सिंह की गवाही होनी थी। अजीत को गवाही न देने के लिए धमकाया जा रहा था। आरोप है कि गवाही से रोकने के लिए अजीत सिंह की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि शूटर तीन की संख्या में थे। स्कॉर्पियो सवार अजीत सिंह को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
मुख्तार अंसारी से जुडे़ थे अजीत के तार
बता दें कि मृतक अजीत सिंह पूर्व में मऊ के मोहम्मदाबाद गोहाना का ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। अजीत खुद भी एक अपराधी, जिसके तार जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े हुए थे। अजीत सिंह विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सिम्पू सिंह की हत्या के मामले में गवाह था।












Click it and Unblock the Notifications