Chhath Puja 2022 : सीएम योगी ने छठ की दी बधाई, कहा - छठी मइया की कृपा बनी रहे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 'छठ' की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा, ''सभी प्रदेश वासियों व श्रद्धालुजनों को भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व 'छठ' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! छठी मइया की कृपा से लोक आस्था का यह महापर्व संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता का कारक बने, यही कामना है। जय छठी मइया!'' इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने भोजपुरी में छठ पूजा के लिए शुभकामना संदेश दिया था।

Recommended Video

    Chhath Puja 2022: PM Modi और CM Yogi ने देशवासियों को छठ की दी बधाई | वनइंडिया हिंदी | *Religion
    chhath puja 2022 UP cm yogi adityanath wishes people

    मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि छठी मइया की कृपा से प्रदेश में सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे। भोजपुरी में वीडियो संदेश जारी करते हुए सीएम ने कहा, ''लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर मेरी तरफ से आप सभी माता-बहनों और भोजपुरी समाज के लोगों को मंगल कामना देता हूं। छठी मइया की कृपा से हमारे प्रदेश में सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है। जय जय छठी मइया।''

    सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    सीएम योगी ने छठ पूजा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा था कि नदी, घाटों पर साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पर्याप्त रोशनी, पार्किंग, पीने के पानी और टॉयलेट का भी प्रबंध किया जाए। इस बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा भी मौजूद थे।

    डीजीपी डीएस चौहान ने भी दिए निर्देश

    सीएम योगी की बैठक के बाद डीजीपी डीएस चौहान की ओर से भी छठ पूजा पर्व के अवसर पर सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था को लेकर सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए। डीजीपी ने नदी, घाट और सरोवरों पर जल पुलिस, बाढ़ राहत पुलिस के साथ ही गोताखोरों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस, ट्रैफिक और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करा ली जाए। साथ ही घाटों, नदियों पर साफ-सफाई और बिजली प्रकाश की व्यवस्था भी करा ली जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+