68500 सहायक शिक्षक भर्ती मामला, CBI ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों के 68500 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2018 में बड़े पैमाने पर धांधली होने की शिकायत सामने आई थी। भर्ती में धांधली सामने आने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने पूरे मामले की जांच शुरू की थी। सहायक शिक्षक भर्ती मामले में अनियमितताएं मिलने के बाद सीबीआई ने लखनऊ कार्यालय में मुकदमा दर्ज कर दिया है। बता दें कि अदालत ने सीबीआई को इस मामले में दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

CBI registers 68500 assistant teacher recruitment case

FIR में इन लोगों को बनाया गया है आरोपी
बता दें कि परीक्षा कराने वाली संस्था व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। यह भी आरोप है कि परीक्षा कराने वाले अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा विभाग, लखनऊ के कुछ अधिकारियों व अन्य के साथ षड्यंत्र कर परीक्षा में धांधली की। अदालत ने कहा कि सामने आए तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग व परीक्षा नियामक प्राधिकरण, इलाहाबाद के अनजाने अधिकारियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 201, 409, 420, 467, 468, 471 व पीसी एक्ट 1988 के सेक्शन 13 (1) (ए) सपठित 13 (बी) के तहत आरोप बनता है।

अभी तक CBI जांच में नहीं आया कोई निष्कर्ष
हाईकोर्ट द्वारा सहायक अध्यापक की 68500 पदों पर नियुक्ति में हुई धांधली की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, लेकिन इस मामले की जांच में बरती जा रही अनियमितताओं पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी। इसी नाराजगी को जाहिर करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने का आदेश सुनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+