यूपी चुनावों में सपा रख रही है धर्म और जाति का पूरा ख्याल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही है समाजवादी पार्टी ने इसकी तैयारी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। सपा ने जिस सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है उसमें जाति समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि उन सभी उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है जहां से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।

यूपी में धर्म और जाति की राजनीति को समझते हुए पार्टी ने अपनी बिसात बिछानी शुरु कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए 143 सीटों पर 29 मुसलमान उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। प्रदेश में यादवों पर अपनी पैठ को देखते हुए पार्टी ने 18 यादव उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। जबकि 9 ब्रह्मणों के साथ 12 ठाकुरों को भी टिकट दिया गया है।
अब फेसबुक फॉलोवर के आधार पर मिलेगा यूपी भाजपा का टिकट
उन सभी 147 सीटों पर पार्टी ने टिकट जारी किये हैं जहा पर पार्टी को 2012 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। जिन सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था उस पर पार्टी जबरदस्त मेहनत कर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने 5 प्रत्याशियों को टिकट भी काट दिये हैं।
रामपुर मनिहारन से विश्वदयाल का टिकट पार्टी ने काट दिया है। जबकि विमला राकेश को उनकी जगह पर टिकट दिया गया है। वहीं मीरपुर से शहनवाज राणा का भी पार्टी ने टिकट काट दिया है। इस सीट पर पार्टी बाद में उम्मीदवार की घोषणा करेगी। फिरोजाबाद से शमशाद अहमद का भी टिकट पार्टी ने काट दिया है। वहीं खेरागढ़ आगरा से विनोद सिकरवार और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर का भी पार्टी ने टिकट काट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications