आजम खान पर दर्ज हुआ मुकदमा, लगा RSS को बदनाम करने का आरोप

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में अल्लामा जमीर नकवी ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आजम खान शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद और आरएसएस को बदनाम कर रहे हैं।

Case registered against Azam Khan in Lucknow

जानकारी के मुताबिक, सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान पर हजरतगंज कोतवाली में हुसैनाबाद बुरैरा निवासी अल्लामा जमीर की ओर से दी गई तहरीर में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद पर गैरमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि अगस्त 2014 में सरकारी लेटर पैड व मुहर का दुरुपयोग कर शिया धर्मगुरु अपमान किया गया।

शिकायतकर्ता नकवी ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आजम ने आरएसएस के साथ ही शिया धर्मगुरु मौलाना कब्जे जव्वाद और उनके निजी सचिव इमरान नकवी को अपमानित किया है। साथ ही नकवी ने आजम के साथ आरएसएस को बदनाम करने के षड्यंत्र में शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के भी शामिल होने का आरोप लगाया था। फिलहाल प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि मामला चार साल पहले सपा सरकार के कार्यकाल का है जिसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+