अखिलेश ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी जीत की बधाई, बोले- BJP का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है
लखनऊ, 17 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी ने बाजी मार ली है। आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 3.75 लाख वोटों से जीत दर्ज की है तो वहीं बालीगंज से बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल कर ली है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा और टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस जीत के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही कहा कि बीजेपी का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है।

Recommended Video
अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को भी दी बधाई
अखिलेश यादव ने रविवार सुबह एक ट्वीट में लिखा, ''टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जी ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए उन्हें और सुश्री ममता बनर्जी जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई!'' अखिलेश ने आगे लिखा, ''भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है।''
ममता बनर्जी ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद
बता दें, टीएमसी की इस जीत पर पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट में कहा, "मैं एआईटीसी पार्टी के उम्मीदवारों को ये निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। हम इसे अपने मा-माटी-मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक शुभो नबाबर्शो उपहार मानते हैं। हम पर फिर से भरोसा करने के लिए मतदाताओं का बहुत शुक्रिया और उन्हें सलाम।"












Click it and Unblock the Notifications