चुनावी लाभ लेने के लिए यूपी में दंगे करवा रही हैं सपा- भाजपा: मायावती

आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में मायावती ने कहा कि बसपा किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी, हमारी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी। हमारा भाजपा या कांग्रेस किसी के साथ अंदरूनी या बाहरी गठबंधन नहीं है। ऐसी अफवाहें सिर्फ हमें बदनाम करने के लिए ही उड़ाई जा रही हैं। उन्होने आरोप लगाया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा को मोदी, आडवाणी और राजनाथ की जोड़ी से काफी मदद मिलेगी क्योंकि इनकी तिकड़ी एक दूसरे को काटने में लगी हुई है। हमारी पार्टी आम चुनाव में प्रदेश में पहले स्थान पर रहेगी और सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएगी।
मायावती का कहना है कि आम चुनाव के पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भी बसपा अपने दम पर ही चुनाव लड़ रही है और हमें उम्मीद है कि हम वहां बड़ी पार्टी के रूप में उभरेंगे और शोषित और गरीबों के लिए आवाजउठाएंगे। उन्होने कहा कि इस समय ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है कि देश में कांग्रेस और भाजपा के अलावा जनता के पास कोई विकल्प नहीं है, पर सच तो यह है कि देश की जनता इन दोनों ही पार्टियों को पसंद नहीं करती है।
मायावती के अनुसार देश की जनता ने आजादी के बाद इन दोनों ही पार्टियों को परखा है लेकिन दोनों ही पार्टियों ने जनता को मायूस किया है।












Click it and Unblock the Notifications